Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
यहां एक ट्यूशन टीचर ने अपनी नौ साल की छात्रा के साथ बेशर्मी की सभी हदों को पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। तबीयत खराब होने के बाद बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद क्लेमनटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई थी। बच्ची के मातापिता ने बताया कि बीती 17 फरवरी को उनकी नौ साल की बेर्ट तबीयत खराब हो गई, जिसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। दोबारा तबीयत खराब होने पर बच्ची ने मां को सत्य बताया कि ट्यूशन टीचर उसके साथ लंबे समय से गलत काम कर रहा है। वहीं आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।