Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सेवलकला के यमुनोत्री एन्क्लेव में सविता नाम की महिला अपने पति के साथ किराए के कमरे में काफी दिनों से अवैध देह व्यापार का धंधा चला रही है।
24 फरवरी की रात AHTU टीम ने थाना पटेल नगर पुलिस को साथ लेकर मकान पर दबिश दी। अंदर का नजारे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मकान के अंदर तीन महिलाएं और दो व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में थे। मकान के कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ में दो महिलाओं ने बताया कि गरीबी और मजबूरी के कारण उन्हें ये सब करना पड़ा। पति पत्नी द्वारा पैसों का लालच दिया गया और इस वजह से वो ये अवैध कार्य कर रहें थे। अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति पत्नी सहित ग्राहक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । आगे पढ़िए
पूछताछ में पता चला कि पति- पत्नी पिछले काफी समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते आ रहे है। ये लोग पॉश और भीड़ भाड़ वाले इलाके में ऐसा मकान किराये पर लेते थे जिसमे मकान मालिक नही रहता था। पति- पत्नी होने के कारण इनको आसानी से मकान किराये पर मिल जाता था। इसके बाद ये लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से कई ग्राहकों से सम्पर्क करते थे। इसके बाद डिमांड अनुसार बाहर से लडकियां बुलाई जाती थी और देह व्यापार का धंधा चलाते थे। यह लोग ग्राहक की डिमांड अनुसार उनको अपना कमरा सेक्स रैकेट के लिये उपलब्ध कराते थे। अगर कोई ग्राहक बाहर सेवा मांगता था तो सविता का पति गाड़ी से लड़कियों की सप्लाई करता था। ये लोग 1500 से लेकर 10 से 15 हजार तक ग्राहको से रुपए लेते थे। यह लोग एक जगह में 6 से 7 महीने से ज्यादा किराये पर नही रहते ताकि आसपास के लोगो को इनमे ज्यादा शक ना हो।