Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में पति-पत्नी वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने दंपति समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। जिनमें से एक ग्राहक है।
आरोपी दंपति मकान किराए पर लेकर वहां मजबूर लड़कियों से गंदा काम करा रहे थे। घटना सेवला कलां क्षेत्र की है। जहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिली थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। टीम ने शुक्रवार रात को यहां एक मकान में छापा मारा। मकान में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। मकान में दो अन्य युवतियां भी मौजूद थीं। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि मकान में रहने वाले पति-पत्नी उन्हें पैसे का लालच देकर गंदा काम करने को मजबूर कर रहे थे। इस मामले में टीम ने दिलीप कुमार निवासी लतीफपुर, भगनवानपुर हरिद्वार और उसकी पत्नी सविता को गिरफ्तार किया है। वहां आपत्तिजनक हालत में मिले अर्जुन सिंह निवासी चंद्रबनी चोइला की भी गिरफ्तारी हुई है।
पूछताछ में पकड़े गए दंपति ने बताया कि वो देहरादून में लंबे वक्त से सक्रिय हैं। अपना धंधा चलाने के लिए आरोपी ऐसे मकान को किराए पर लेते थे, जहां मकान मालिक न रहते हों। वॉट्सएप ग्रुप बनाकर ग्राहकों को ढूंढा जाता था और उनसे 1500 से लेकर 10 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। यदि कोई ग्राहक युवतियों को बाहर बुलाता था तो उनसे और पैसे वसूले जाते थे। पुलिस ने बताया कि मकान से पकड़ी गई लड़कियां आर्थिक रूप से बेहद कमजोर घरों की रहने वाली हैं। मौके से 14 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने शहर के कई हिस्सों में अवैध देह व्यापार चलाया है। वर्तमान पते पर वे बीते छह माह से भी ज्यादा समय से रह रहे थे। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।