joshimath road accident शादी समारोह से गांव वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: joshimath road accident 2 people dead 10 injured
चमोली: पहाड़ में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। ताजा मामला चमोली का है। जहां शादी समारोह से गांव वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Joshimath road accident 2 people dead
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 28 फरवरी की रात थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि जोशीमठ के सामने चाईथाई गांव के पास एक वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त मिला। हादसे के वक्त वाहन में 12 लोग सवार थे, जो कि किलमाड़ा में हुए शादी समारोह में शामिल होने के बाद थैंक गांव वापस लौट रहे थे। आगे पढ़िए
रात के वक्त अचानक वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घनघोर अंधेरे में किसी तरह बचाव अभियान शुरू किया, हालांकि तब तक वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें वाहन से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में संगीता देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह व कमल सिंह उम्र 43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी शामिल है। वहीं घायलों में रमा देवी, प्रकाश सिंह, खरडी देवी, जितेंद्र राणा, रुकमणी देवी, मोनिका देवी, सुमित्रा देवी, भरत सिंह नेगी, पुष्पा देवी और रजनी देवी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।