अभी अभी: उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप से हिली धरती

Earthquake in Uttarakhand उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Earthquake Uttarakhand : Earthquake in Uttarakhand March 2
Image: Earthquake in Uttarakhand March 2

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Earthquake in Uttarakhand 2 March

डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आएष जी हां पौड़ी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा बागेश्वर जनपद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.4 आंकी गई। फरवरी की शुरुआत में तुर्की और सीरिया में जो भयानक भूकंप आया, उत्तराखंड को उससे सबक लेने की जरूरत है। तमाम वैज्ञानिक संस्थान कई बार ये भविष्यवाणी कर चुके हैं कि उत्तराखंड पर मेगा अर्थक्वैक का खतरा मंडरा रहा है।अब रुड़की समेत तीन आईआईटी भूकंप वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बड़ा खुलासा किया है। इसके अनुसार अगर हिमालयी क्षेत्र में बड़ा भूकंप आया तो मसूरी में 1054 और नैनीताल में 1447 करोड़ का नुकसान होगा, भारी तबाही मचेगी। नेशनल जियो फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) के वैज्ञानिक डॉ. पूर्णचंद्र राव ने भी दावा किया है कि हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बड़ा भूकंप आ सकता है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8 रह सकती है, जिससे भारी तबाही हो सकती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि संरचनाओं को मजबूत करके जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।