Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: ऊ अंटावा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों नैनीताल में शूटिंग कर रही है, और शूटिंग करने के दौरान ही वे घायल हो गई हैं।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने चोटिल हाथों की फोटो शेयर की है। उन्होंने इस घटना को 'पर्क्स ऑफ एक्शन' कहा है। बता दें कि सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। वे बीते मंगलवार को नैनीताल में शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। उनके हाथों में गहरी खरोंचें आईं हैं। यह हादसा तब हुआ जब सातताल के निकट सामंथा एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं तब ये हादसा हुआ। आगे पढ़िए
सामंथा चोट आ जाने के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी। सामंथा पुष्पा फिल्म के आइटम नंबर ऊ अंटावा से रातों रात प्रसिद्ध हो गईं थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो डालते हुए इस घटना को 'पर्क्स ऑफ एक्शन' कहा है। बता दें कि सामंथा बेहद फिट हैं और एक्शन सीन भी खुद करती हैं। अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन दे रही थीं। ऐसे ही एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वे घायल हो गईं। इसके लिए तीन मार्च से शूटिंग के लिए वरुण धवन भी आने वाले हैं। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन भी प्रमुख भूमिका में हैं।