Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या की गई। ये हत्याकांड देहरादून के भंडारी बाग में हुआ है।
यहां बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रहती थीं। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस को इस बारे में खबर की गई तो सूचना पाकर एसपी सिटी सरिता डोभाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह लूट सामने आ रही है। घटनास्थल की स्थिति देखकर भी ऐसा ही लग रहा है कि लूट के इरादे से हत्या की गई है। आगे पढ़िए
इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला कमलेश धवन इस घर में अकेली रहती थई। काफी वक्त से उन पर लुटेरों की नजर रही होगी। घर पर महिला को अकेला देखकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। बाया जा रहा है कि महिला की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ समय पहले ही महिला के पति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते थे। इस हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है। आरोपियों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश की जा रही है। हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है।