उत्तराखंड में सुपरहिट हुआ इंदर आर्य का नया गीत, 2 महीने में 72 लाख लोगों ने देखा..आप भी देखिए

Inder Arya Song लोक गायक इंदर आर्य उत्तराखंड में सुपरहिट हैं। न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि उनकी स्टेज परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जाता है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
inder arya new song shweta mahra : Uttarakhand Inder Arya Shweta Mahra New Song Hey Madhu
Image: Uttarakhand Inder Arya Shweta Mahra New Song Hey Madhu

अल्मोड़ा: सोशल मीडिया और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म ने उत्तराखंड के कलाकारों को घर-घर तक पहुंचा दिया है। उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक इंदर आर्य ऐसी ही शख्सियत हैं।

Inder Arya New Song Hey Madhu

इनका हर गीत आते ही युवाओं के बीच लोकप्रिय हो जाता है। इंदर आर्य अब तक कई शानदार गीत दे चुके हैं। उनका गाया गीत तेरो लहंगा और बोल हीरा बोल हर पार्टी की शान होता है। इंदर आर्य उत्तराखंड के रॉक स्टार हैं। न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि उनकी स्टेज परफॉर्मेंस को भी खूब सराहा जाता है। हर प्रोग्राम हिट होता है। लोकगायक इंदर आर्य के गीत ‘हे मधु’ ने भी एक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गीत को अब तक 7.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगे देखिए वीडियो

गाना जितना खूबसूरत है, इसका वीडियो भी उतना ही शानदार है। गीत को अपनी आवाज से सजाया है इंदर आर्य ने, जबकि म्यूजिक असीम मंगोली का है। लिरिक्स चंदन लाल ने लिखे हैं। अभिनय के क्षेत्र में लोक कलाकार अमित भट्ट और श्वेता माहरा Shweta Mahra ने एक बार फिर शानदार काम किया है। ‘हे मधु’ गीत को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है, आप भी गीत देखें और आपको ये गीत कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरूर बताएं। आगे देखें वीडियो..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: