उत्तराखंड चारधाम यात्रा में मददगार बनेगा गूगल मैप, एक क्लिक से मिलेगी रोड ब्लॉक की जानकारी

Uttarakhand Char Dham Yatra यातायात पुलिस चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग की सही जानकारी देने के लिए गूगल एप और मैपल एप की मदद लेने जा रही है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand char dham yatra google map: Uttarakhand Char Dham Yatra Google Map Will Help Devotees
Image: Uttarakhand Char Dham Yatra Google Map Will Help Devotees

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

Uttarakhand Char Dham Yatra with Google Map

यात्रा के दौरान यात्रियों का सफर सुरक्षित रहे, इसके लिए यातायात विभाग ने गूगल की टीम के साथ बैठक की। नई व्यवस्था के तहत चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री गूगल मैप और मैपल एप से यात्रा मार्ग की जानकारी ले सकेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि रास्ता ब्लॉक होने पर कौन सा मार्ग विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। पहाड़ की सड़कों का हाल आपको पता ही है। कई बार दुर्घटना होने या मलबा आने से सड़कें जाम हो जाती हैं। ऐसे में पुलिस ट्रैफिक डायवर्ट कर देती है, लेकिन यात्रियों को क्योंकि इस बारे में समय पर सूचना नहीं मिल पाती, इसलिए वो परेशान होते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस यात्रा के दौरान मार्ग की सही जानकारी देने के लिए गूगल एप और मैपल एप की मदद लेने जा रही है। यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने गूगल की टीम के साथ बैठक की।

इस दौरान बताया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग बाधित होने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी किस तरह गूगल मैप और मैपल एप की सहायता से यात्रियों को दी जाएगी। इसका लाइव डैमो भी प्रदर्शित किया गया। चारधाम यात्रा के दौरान अगर कोई रोड बंद होती है तो इसकी सूचना पुलिस तुरंत यातायात निदेशालय के वाट्सएप ग्रुप में भेजेगी। इस ग्रुप में गूगल व मैपल एप के अधिकारियों को भी जोड़ा गया है। रोड ब्लॉक होने की सूचना मिलने पर आसपास के बेहतर वैकल्पिक मार्ग, उनकी जानकारी व लोकेशन गूगल और मैपल एप की टीम अपने प्लेटफार्म पर साझा करेगी। इससे गूगल व मैपल ऐप का उपयोग करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। अधिकारियों ने चारधाम यात्रा में आने सभी यात्रियों से गूगल व मैपल एप का उपयोग करने की अपील की है। दोनों एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। मुख्य सचिव ने पैदल मार्गों पर स्वास्थ्य सहायता केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।