देहरादून: प्रेमी ने प्रेमिका का MMS बनाया, ब्लैकमेल किया, सेक्स रैकेट में धकेला..गर्भपात भी कराया

प्रेमी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर उसका पोर्न वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार रेप करने लगा।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
premi premika video dehradun : Dehradun lover blackmailed girlfriend by making video
Image: Dehradun lover blackmailed girlfriend by making video

देहरादून: देहरादून में युवती संग प्यार के नाम पर बड़ा धोखा हो गया।

Dehradun lover blackmailed girlfriend

प्रेमी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर उसका पोर्न वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार रेप करने लगा। कई बार गर्भपात भी कराया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने प्रेमिका को ब्लैकमेल कर सेक्स रैकेट में भी धकेल दिया। कई सालों तक शोषण की शिकार होने वाली युवती ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती आईएसबीटी क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि साल 2010 में उसकी पहचान सहारनपुर निवासी एक युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों देहरादून में साथ रहने लगीं। साल 2014 में साथी युवती के जरिए उसकी मुलाकात नावेद आमीर निवासी छुटमलपुर यूपी के साथ हुई। नजदीकियां बढ़ने पर नावेद ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

शादी का झांसा देकर नावेद ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती कई बार गर्भवती हुई, तब आरोपी युवक ने सहारनपुर के डॉक्टर से उसका गैरकानूनी रूप से गर्भपात कराया। युवती का आरोप है कि नावेद ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर वो उसे देह व्यापार के लिए भी मजबूर कर रहा था। 20 जनवरी 2023 को युवती फिर गर्भवती हुई। इसके बाद युवती ने नावेद को शादी के लिए कहा तो उसने एक बार फिर युवती का जबरन अबॉर्शन करा दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बहरहाल पुलिस ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।