उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर के भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मौके पर पहुंची तो घर के भीतर का नजारा देख, उनकी आंखें शर्म से नीची हो गईं। वहां कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
kashipur call girl: udham singh nagar kashipur call girl arrest
Image: udham singh nagar kashipur call girl arrest

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के साथ ही देह के सौदागर भी यहां अपना जाल फैलाने लगे हैं। कभी देहरादून, कभी नैनीताल तो कभी हरिद्वार में सेक्स रैकेट पकड़े जा रहे हैं, लेकिन ये गंदा धंधा रुक नहीं रहा।

Call girl arrested in kashipur

इस बार मामला ऊधमसिंहनगर के काशीपुर का है। जहां कुछ महिलाएं और पुरुष घर में सेक्स रैकेट चला रहे थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मौके पर पहुंची तो घर के भीतर का नजारा देख, उनकी आंखें शर्म से नीची हो गईं। वहां कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने यह कार्रवाई काशीपुर की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को यहां एक घर में देह व्यापार के संचालित होने की सूचना मिली थी। मौके से दो युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे पढ़िए

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को खबर मिली थी कि टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक घर में देह का सौदा हो रहा है। आसपास के लोग भी घर में हो रहे अनैतिक कार्यों के चलते परेशानी महसूस कर रहे थे। सूचना के पुख्ता होने पर रुद्रपुर से आई टीम ने काशीपुर में छापा मारा। वहां यूनिट को 2 महिलाएं और 4 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सेक्स रैकेट चलाने वाली सरगना मौके से फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बाद में पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर काशीपुर कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बाजपुर रोड पर स्थित होटल और मॉल में भी छापेमारी की है। फिलहाल गिरफ्तार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।