मजोठी गांव की मानसी नेगी ने रचा इतिहास, नेशनल लेवल पर 20 Km रेस में जीता गोल्ड

मरोड़ा गाव की बेटी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
mansi negi gold medal : Mansi Negi Won Gold Medal In 20 Km Walk Race
Image: Mansi Negi Won Gold Medal In 20 Km Walk Race

चमोली: राज्य की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं। वे अपनी काबिलियत के दम पर आए दिन सफलता के ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं।

Mansi Negi Won Gold Medal In 20 Km Walk Race

राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों ने सैकड़ों बार समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आज हम आपको राज्य की ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसने एक बार फिर से नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया है। चमोली के मजोठी गाव की बेटी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता। इस बेटी को उत्तराखंड की उड़नपरी कहें, तो कुछ भी गलत नहीं…खेतों में प्रैक्टिस कर खुद को मजबूत बनाने वाली, गजब की प्रतिभा की धनी इस बेटी ने साबित किया है कि इतिहास यूं ही नहीं बनता..जिस उत्तराखंड में एथलेटिक्स से दूर दूर तक अब तक किसी का कोई वास्ता नहीं था, वो उत्तराखंड अब विजेताओं की फौज खड़ी कर रहा है। आगे जानिए मानसी नेगी ने अब तक कितने मडल जीते हैं।

Mansi Negi medal list

2021 में राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल जीता
यूनिवर्सिटी लेवल कॉम्पिटीशन में भी सिल्वर मेडल जीता
खेलो इंडिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता
नवंबर 2022 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
अब एक बार फिर से नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीता
मानसी नेगी की प्रतिभा को उसके कोच अनूप बिष्ट अच्छी तरह से जानते हैं। कभी खेतों में प्रैक्टिस करने वाली मानसी की प्रतिभा किसी से छुपी नहीं। जमाना क्या कहता है, इस बात की मानसी ने कभी फिक्र नहीं कीष वो आगे बढ़ती रही, जीत के कदम से अपने कदमों को मिलाती रही। आज मानसी नेशनल लेवल पर कई मेडल जीत चुकी है लेकिन ये बेटा थकी नहीं, हारी नहीं, रोई नहीं, पछताई नहीं…हार को भूलकर जीत का हार पहनने वाली मानसी को नेशनल लेवल का चैंपियन बनने पर बधाई दीजिए। इस बेटी का हौसला बढ़ाइए..ताकि बाकी बेटियों को भी प्रेरणा मिले।