हरिद्वार: क्रिकेटर ऋषभ पंत Rishabh pant की गाड़ी के हादसे वाली जगह पर हुआ एक और गंभीर हादसा, नोएडा के चार दोस्त हुए घायल
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Rishabh pant accident same place another accident
रुड़की: हाल ही में क्रिकेटर ऋषभ पंत Rishabh pant की गाड़ी का हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया था। जिस जगह उनका एक्सीडेंट हुआ था, उसी जगह एक और गंभीर हादसा हो गया है
Roorkee same place another accident
जिसमें नोएडा के चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नारसन कस्बे के पास एक कार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराते हुए हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे पर पलट गई। हादसे में नोएडा निवासी चार दोस्त घायल हो गये। हादसे बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाकर जाम खुलवाया। बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत का भी यहां पर जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उनकी गाड़ी में भीषण आग लग गई थी और वे बाल-बाल बच गए थे। अब उसी जगह पर नारसन कस्बे के पास एक कार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराते हुए हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे पर पलट गई। आगे पढ़िए
हादसे में नोएडा निवासी चार दोस्त घायल हो गये। हादसे बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा, उप्र निवासी साहिल, सावन, प्राची गौतम व श्रुती कार से हरिद्वार जा रहे थे। इनकी कार की रफ्तार काफी अधिक थी। दोपहर के समय जैसे ही गाड़ी मोहम्मदपुर जट में हाईवे पर बने कट के पास पहुंची तो आगे जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टकरा गई। इसके बाद कार साइड से निकल रही एक हरियाणा रोडवेज की बस से टकराते हुए बाल बाल बची। और हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए काफी दूर तक घिसटते चली गई और पलट गई। हादसा होते देख मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और इसके बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी घायलो को बाहर निकाला। हादसे में साहिल, सावन, प्राची, श्रुती गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।