Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रपुर: रुद्रपुर में दहेजलोभी पति ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो पति दहेज की मांग करते हुए पत्नी का सालों तक उत्पीड़न करता रहा।
इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने न सिर्फ महिला को खर्च देना बंद कर दिया, बल्कि उस पर सेक्स रैकेट चलाने और देह व्यापार करने का दबाव भी बनाने लगा। ताकि वो देह व्यापार से पैसा कमाकर पति की डिमांड पूरी कर सके। अब पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला बिंदुखेड़ा की रहने वाली है। साल 2016 में उसकी शादी रामपुर निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसका उत्पीड़न किया गया। आगे पढ़िए
इस बीच महिला के तीन बच्चे भी हुए। बावजूद इसके पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। पति और ससुराल वालों की डिमांड हर दिन बढ़ती जा रही थी। इस बीच पति ने उसे खर्च देना बंद कर दिया और उस पर देह व्यापार कर रुपये कमाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पिटाई भी की गई। पीड़ित का ये भी कहना है कि 15 जुलाई, 2022 को उसके चाचा का देहांत होने पर वह अपने मायके बिंदुखेड़ा आ गई थी। तब उसका पति गदरपुर की रहने वाली एक युवती को लेकर दिल्ली चला गया। अब पति युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। आरोपी पति उसे लगातार धमकियां भी दे रहा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।