उत्तराखंड: 1 ही कमरे में मिली मां और 3 बच्चों की लाश, इलाके में दुर्गंध आने पर चला पता

जब इलाके में लगातार दुर्गंध आ रही थी तो इसके बाद ही इस दिल दहलाने वाली इस घटना का पता चल सका।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
bageshwar shami 4 dead body: 4 dead bodies found in a room in Bageshwar
Image: 4 dead bodies found in a room in Bageshwar

बागेश्वर: बागेश्वर से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कोतवाली क्षेत्र में मांं समेत तीन बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

4 dead bodies found in a room in Bageshwar

ये सभी शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दरअसल जब इलाके में लगातार दुर्गंध आ रही थी तो इसके बाद ही इस दिल दहलाने वाली इस घटना का पता चल सका। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज होगा। इस खौफनाक कांड के बाद पूरे बागेश्वर जिले में सनसनी फैल गई है। मूल रूप से कपकोट तहसील के शामा के रहने वाले भूपाल राम घिरौली, जोशीगांव में गोविंद बिष्ट के मकान में किराए पर रहते हैं। आगे पढ़िए

गुरुवार की देर शाम पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा। कमरे के अंदर से भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी, बेटी अंजलि, बेटा कृष्णा और 6 महीने के बेटेभास्कर का शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि गुरुवार की देर शाम कुछ युवक यहां पानी की लाइन ठीक कर रहे थे। उन्हें वहां भीषण दुर्गंध का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस और मकान मालिक गोविंद बिष्ट को फोन किया। पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की गई। लेकिन भीतर से कुंडी लगी थी। इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे के अंदर चार लाशें देखकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक बिस्तर में महिला पड़ी थी। जबकि उससे कुछ दूरी पर अलग-अलग जगह तीन बच्चों के शव पड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि महिला का पति भूपाल राम गायब है।