Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आ रही है।
यहां बीती देर रात सड़क हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मौत हो गई है। तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की सूचना पर काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि हादसे के वक्त दोनों जवान बाइक पर सवार थे दोस्त रानीबाग से देर रात घर लौट रहे है थे तभी एचएमटी के पास हादसा हो गया। सेना के जवान भगवान रावत उम्र 27 की मौके पर ही मौत हो गई। वही घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आगे पढ़िए
पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की देर रात को अल्मोड़ा निवासी भगवान सिंह रावत रानीबाग से बाइक में सवार होकर अपने दोस्त के साथ में हल्द्वानी को लौट रहे थे कि अचानक ही रास्ते में एचएमटी फैक्ट्री के पास बाइक के पेड़ से टकराने के बाद हादसे में भगवान रावत छिटक कर दूर जा गिरे और उनके साथ बाइक में सवार गौरव बोरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह वाहन का संतुलन खोना बताया जा रहा है। सड़क हादसे में मृतक भगवान सिंह रावत के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद जवान भगवान सिंह रावत के घर में कोहराम मच गया है और उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।