पहाड़ में पहली बार हुआ ऐसा हत्याकांड, मां और 3 बच्चों का बेरहमी से मर्डर, लाशों पर पड़े थे कीड़े

Mother and three kids killed in Bageshwar घटना के बाद से मृतक का पति फरार है। शक है कि हत्याकांड को उसी ने अंजाम दिया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
bageshwar mother kids murder: Mother and three kids killed in Bageshwar
Image: Mother and three kids killed in Bageshwar

बागेश्वर: बागेश्वर में महिला और उसके तीन छोटे बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Mother and three kids killed in Bageshwar

हत्यारे ने पहले महिला को मौत के घाट उतारा, बाद में उसकी बेटी और दो बेटों की हत्या कर घर से फरार हो गया। छह महीने के बच्चे को भी नहीं बख्शा, उसकी भी हत्या कर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के भीतर का नजारा देख सबका कलेजा फट पड़ा। घटना के बाद से मृतक का पति फरार है। शक है कि हत्याकांड को उसी ने अंजाम दिया है। घटना घिरौली के जोशीगांव की है। जहां महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। शव लगभग सप्ताहभर पुराने हैं। घटना का पता तब चला जब लाशों में से दुर्गंध उठने लगी। शवों पर पड़े कीड़े और उठती दुर्गंध बता रही है कि किस निर्मम तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया और फिर घर पर ताला लगा दिया गया। दरअसल गुरुवार को कुछ युवक मकान की ओर पानी की लाइन ठीक करने पहुंचे थे, तब उन्हें वहां दुर्गंध का अहसास हुआ। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आगे पढ़िए

पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो वहां भूपाल राम की पत्नी 35 वर्षीय नीमा देवी, 14 वर्षीय बेटी अंजलि, आठ वर्षीय बेटा कृष्णा और छह माह के भास्कर के शव पड़े थे। घर के भीतर चार लाशें देखकर सभी दंग रह गए। एक बिस्तर पर नीमा देवी का और कुछ दूरी पर अलग-अलग तीन बच्चों के शव पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार का मुखिया भूपालराम मजदूरी और गाजे-बाजे का काम करता था। उस पर काफी कर्ज भी था। एक महिला ने उसके खिलाफ 10 मार्च को ठगी का केस भी दर्ज कराया है। भूपालराम मूलरूप से कपकोट के शामा क्षेत्र का रहने वाला है। बीते कई महीनों से उसने घर का किराया भी नहीं दिया था। होली के दिन परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखा, माना जा रहा है कि उसी दिन हत्याकांड को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। भूपालराम की तलाश की जा रही है।