Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जैसे-जैसे विकास की तरफ अग्रसर हो रही है वहां पर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है। देहरादून में देह व्यापार भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है।
ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम देहरादून ने हाल ही में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बीती 16 मार्च 2023 को टीम को कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उनको जानकारी मिली कि हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को हाई प्रोफाइल सेक्स सर्विस उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना मिलने के बाद बिना किसी देरी के टीम ने देर रात को होटल में छापा मारा मौके पर होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला, तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। आगे पढ़िए
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी है। आर्थिक तंगी की वजह से वह मजबूरन यह घिनौना काम करती है। जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी और काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी। वहीं जब पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे होने की वजह से उसके पास ग्राहकों की भारी कमी थी जिस वजह से उसे मजबूरन देह व्यापार का संचालन करना पड़ा। मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त होटल को सील किया गया।