इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस की बुकिंग का आंकड़ा 5 करोड़ पार कर चुका है। जाहिर है कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा इस बार नए रिकॉर्ड तैयार करेगी। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी कहा है कि अभी तक चार धामों के लिए 4407289 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि अभी तक केदारनाथ के लिए 190584 लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। बद्रीनाथ के लिए 156741 लोग, गंगोत्री के लिए 50806 और यमुनोत्री के लिए 50158 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि यात्रा से पहले सभी सड़कों के सुधारीकरण करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की निगरानी के लिए ऐप बनाने की घोषणा की गई है। इस बार लग रहा है कि उत्तराखंड चार धाम यात्रा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस दौरान यात्रियों की व्यवस्था करना सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।