कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और महिला के जेठ समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Tantric misdeed with woman in kashipur uttarakhand
उधमसिंह नगर: इंसान चांद पर पहुंच गया है, लेकिन लोग आज भी अंधविश्वास की बेड़ियों से आजाद नहीं हो पा रहे।
Tantric misdeed with woman in kashipur
मामला काशीपुर का है। जहां एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर पति और जेठ ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय एक तांत्रिक को घर पर बुला लिया। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को कोई कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। इलाज के बहाने तांत्रिक उसके साथ लगातार हैवानियत करता रहा। इतना ही नहीं जेठ ने भी महिला संग कई बार रेप किया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और महिला के जेठ समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले मुरादाबाद के रहने वाले इसरार से हुई थी। आगे पढ़िए
कुछ साल पहले महिला की तबीयत बिगड़ी तो सास रहमत, ससुर रमजानी, जेठ इंतजार और पति ने एक तांत्रिक को घर पर बुलाया। तांत्रिक इलाज के बहाने महिला संग कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। जेठ इंतजार ने भी महिला के साथ गंदी हरकत की। जिसके बाद पीड़ित अपने मायके चली आई। यहां पर भी बीते 5 दिसंबर 2022 को जेठ ने उसकी अम्मी की गैर मौजूदगी में फिर दुष्कर्म किया। 13 दिसंबर 2022 को पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद पीड़िता ने धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पति इसरार, सास रहमत, ससुर रमजानी, जेठ इन्तजार और अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।