ऋषिकेश में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, बहन के साथ गंगा आरती देखकर हुई मंत्रमुग्ध

अभिनेत्री काजोल अपनी बहन तनीषा मुखर्जी और अन्य पारिवारिक मित्रों संग परमार्थ निकेतन पहुंची और वहां स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
rishikesh kajol: Bollywood actress Kajol in Rishikesh Uttarakhand
Image: Bollywood actress Kajol in Rishikesh Uttarakhand

ऋषिकेश: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्मी सितारों की चहलकदमी लगातार बनी हुई है।

Bollywood actress Kajol in Rishikesh

नए साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को मशहूर अभिनेत्री काजोल देवगन अपनी बहन तनीषा मुखर्जी संग तीर्थनगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने संध्याकालीन गंगा आरती में शिरकत कर मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने काजोल देवगन, तनीषा मुखर्जी और उनके पारिवारिक मित्रों को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अभिनेत्री काजोल ने कहा कि परमार्थ निकेतन की न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर एक उत्कृष्ट पहचान है। स्वामी चिदानंद ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों की दिव्यता को बनाए रखने के लिए अद्भुत कार्य किए हैं। इस संदेश को आज हम सभी यहां से लेकर जा रहे हैं। आगे पढ़िए

शुक्रवार को अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभिनेत्री काजोल देहरादून एयरपोर्ट से बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में पहुंची थीं। इसके बाद काजोल अपनी बहन तनीषा मुखर्जी और अन्य पारिवारिक मित्रों संग परमार्थ निकेतन पहुंची और वहां स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। आज का युवा फिल्मों के माध्यम से बहुत कुछ ग्रहण करता है। अभिनेता और अभिनेत्री युवाओं के रोल मॉडल होते हैं। इसलिए जरूरी है कि फिल्में उत्कृष्ट समाज को प्रतिबिंबित करती हों। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिग और क्लाइमेंट चेंज की समस्याएं विद्यमान है। अगर फिल्मों के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश फैलाया जाए तो उसका असर गहरा और दूर तक होगा।