उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, वैज्ञानिकों ने दी 8 रिक्टर स्केल के भूकंप की चेतावनी

उत्तराखंड में कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं। होली के दिन भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
8 Richter scale earthquake Uttarakhand: 8 Richter scale earthquake may occur in Uttarakhand
Image: 8 Richter scale earthquake may occur in Uttarakhand

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इस बार पिथौरागढ़ में धरती डोल गई।

8 Richter scale earthquake may hit Uttarakhand

भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे था। नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। घटना कल सुबह साढ़े पांच बजे की है। जिस वक्त लोग घरों में चैन की नींद सो रहे थे, उसी वक्त धरती में अचानक कंपन होने लगा। जिसके बाद डरे हुए लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। राहत वाली बात ये है कि फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, हां क्षेत्र में डर का माहौल जरूर बना हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आगे पढ़िए

उत्तरकाशी में होली के दिन भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस बीच वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड को लेकर एक डराने वाली बात कही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड क्षेत्र में तुर्की-सीरिया से आए भूकंप से बड़ा भूकंप आने की आशंका है। 8 रिक्टर स्केल के भूकंप वॉर्निंग दे दी गई है, हालांकि भूकंप के समय के बारे में वैज्ञानिक ठीक से जानकारी नहीं दे पाए हैं। इतना जरूर है कि विनाशकारी भूकंप कभी भी आ सकता है। उत्तराखंड में कम तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं। राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (National Geophysical Research Institute) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एन पूर्णचंद्र राव ने उत्तराखंड को लेकर वॉर्निंग जारी की है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में जमीन के अंदर ज्यादा स्ट्रेस बन रहा है और इस तनाव को खत्म करने के लिए एक बड़ा भूकंप आ सकता है।