Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के होनहार कलाकार बॉलीवुड और टीवी सीरियल की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। इस लिस्ट में अब लोकप्रिय अभिनेता नीरज डबराल का नाम भी जुड़ने वाला है।
नीरज डबराल छोटे पर्दे के सबसे चर्चित हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आएंगे। नीरज डबराल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपने अभिनय से उत्तराखंड के संगीत जगत में खास पहचान बना चुके हैं। अब नीरज टीवी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे। नीरज डबराल ने बताया कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने उन्हें चयनित कर लिया है। आगे पढ़िए
हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि शो में नीरज किस भूमिका में नजर आएंगे। नीरज डबराल मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के गहली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही स्कूल से पूरी की। बाद में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से उच्च शिक्षा हासिल की। नीरज डबराल अब तक 100 से ज्यादा उत्तराखंडी गीतों में अपनी शानदार अदाकारी दिखा चुके हैं। उत्तराखंड के लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले नीरज अब बड़े टीवी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और उनके गृह जिले में खुशी की लहर है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से नीरज डबराल को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।