‘कुमाऊं दर्शन’ गीत अपने टाइटल को सार्थक करता दिखता है। इस गीत में आपको कुमाऊं के रमणीय स्थलों की झांकी देखने को मिलेगी। देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Kumaun Darshan B K Samant Ye Kal Kal Bahta Pani new kumauni song
नैनीताल: लोकगायक बीके सामंत की गिनती प्रदेश के सबसे लोकप्रिय गायकों में होती है।
Kumaun Darshan B K Samant new song
थल की बजारा और मेरो पहाड़ जैसे कई सुपरहिट गीतों को आवाज देने वाले बीके सामंत एक बार फिर अपनी नई प्रस्तुति के साथ श्रोताओं के बीच आए हैं। उनका नया गीत ‘कुमाऊं दर्शन’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसे खूब लोकप्रियता मिल रही है। ‘कुमाऊं दर्शन’ गीत अपने टाइटल को सार्थक करता दिखता है। इस गीत में आपको कुमाऊं के रमणीय स्थलों की झांकी देखने को मिलेगी। गीत में नैनीताल के तालों, देवीधुरा चंपावत, बैजनाथ, बागेश्वर और कौसानी जैसे सुंदर स्थलों का वर्णन करते हुए, लोगों से यहां आने का आग्रह किया गया है। लोकगायक बीके सामंत पहाड़ के उन चंद गायकों में से एक हैं, जो कि अपना गाना खुद लिखने के साथ ही इसके लिए म्यूजिक भी खुद ही तैयार करते है। आगे देखिए वीडियो
कुमाऊं दर्शन के सिंगर, लिरिसिस्ट और म्यूजिक डायरेक्टर बीके सामंत हैं। कुमाऊं दर्शन का संगीत एक बार फिर अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि उनका उद्देश्य पहाड़ की संस्कृति को बचाना है। जिसे वह बखूबी निभा रहे है। अपने गीतों के जरिए लाखों दिलों पर राज करने वाले बीके सामंत की नई प्रस्तुति आपको भी जरूर पसंद आएगी। चलिए आपको गीत का वीडियो दिखाते हैं। श्रीकुंवर इंटरटेनमेंट की ये नई प्रस्तुति शानदार है। इसे लेकर अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें। अन्य समाचारों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।