रात करीब 10 बजकर 21 मिनट पर धरती अचानक कांपने लगी। जिसके बाद डरे हुए लोग घरों से बाहर निकल आए।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 8 Richter Scale Earthquake may Hit Uttarakhand Any Time
रुद्रप्रयाग: मंगलवार रात भी उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
8 Richter Scale Earthquake may Hit Uttarakhand
रात करीब 10 बजकर 21 मिनट पर धरती अचानक कांपने लगी। जिसके बाद डरे हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में होने के कारण उत्तराखंड में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन देर रात आए भूकंप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। हर कोई सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए दौड़ लगाता दिखा। पिछले 2 महीने में 16 बार उत्तराखंड में भूकंप आया है। उधर वैज्ञानिक बार बार चेतावनी दे रहे हैं कि उत्तराखंड पर बहुत बड़ा संकट मंडरा रहा है। दरअसल उत्तराखंड में 8 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकती है। बीती रात भूकंप का असर उत्तराखंड में भी दिखा। आगे पढ़िए
पर्यटन नगरी मसूरी में भी रात 10 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। यहां डरे हुए लोग रातभर अपने सगे संबंधियों को कॉल कर उनके बारे में सूचना लेते दिखे। लोगों ने बताया कि भूकंप के तेज झटके से किचन में रखा सामान तक नीचे गिर गया, पंखे हिलने लगे। बता दें कि उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। होली के दिन भी उत्तरकाशी में भूकंप आया था। इससे पहले 5 मार्च को उत्तरकाशी में 2.5 और 1.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। 20 जनवरी को देहरादून में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। 22 जनवरी को पिथौरागढ़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भी थोड़े-थोड़े अंतराल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बीती रात भी रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी व रुड़की में काफी तेज झटके महसूस किए गए, हालांकि भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है।