Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के होनहार युवा सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। परिवार और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।
बागेश्वर जिले के रहने वाले पवन सिंह मेहता इन्हीं युवाओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में नियुक्ति पाई है। पवन का चयन कनाडा सरकार के एक प्रोजेक्ट के लिए एसईबी ग्रुप की मल्टीनेशनल कंपनी में हो गया है। जिसके लिए कंपनी द्वारा उन्हें 26 लाख रुपए का पैकेज दिया गया है। पवन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है, वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। पवन का परिवार बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के बस्कुना गांव का रहने वाला है। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई विवेकानंद विद्या मंदिर कपकोट से विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने बीसीए और एमसीए की डिग्री हासिल की। आगे पढ़िए
बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे पवन ने नर्सरी से कॉलेज तक की सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। पवन ने साइबर लॉ की भी ट्रेनिंग ली है। इतना ही नहीं वह भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं। पवन के पिता चंदन सिंह मेहता भारतीय सेना में रहे हैं, जबकि उनकी मां कमला मेहता एक कुशल गृहणी हैं। पवन कहते हैं कि वो बचपन से ही अपने दम पर कुछ बड़ा करने का सपना देखते थे। वो कहते हैं कि हर कोई अपने आप में बेमिसाल प्रतिभा का धनी होता है। आज के युग में टेक्नोलॉजी और मशीन का उपयोग आम हो गया है। युवाओं को टेक्नोलॉजी और मशीनों बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करनी चाहिए। राज्य समीक्षा टीम की ओर से पवन सिंह मेहता को शुभकामनाएं।