Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड में अतिथियों के सम्मान की परंपरा रही है, लेकिन कुछ लोग यहां की छवि को दागदार करने से बाज नहीं आ रहे।
मामला ऋषिकेश का है, जहां सहारनपुर के एक लड़के ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उस पर पत्थर से हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शुक्रवार की है। रूस की रहने वाली एक महिला पर्यटक भूतनाथ मंदिर के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक की नजर महिला पर पड़ गई। वो महिला से जबरन बात कर उसके साथ दोस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला पर्यटक ने युवक को अनदेखा किया तो वो महिला पर्यटक संग बदसलूकी पर उतारू हो गया, उसके साथ छेड़छाड़ भी की। आगे पढ़िए
महिला पर्यटक ने विरोध किया तो लड़का उस पर पत्थर फेंकने लगा, जिससे वो घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला पर्यटक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उधर लोगों के मौके पर आने के बाद युवक जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। जिसमें युवक जंगल की ओर भागता दिखा। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान सहारनपुर के तीतरो कस्बा निवासी अनुज के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी चार दिन पहले ही ऋषिकेश घूमने आया था। छेड़छाड़ की वारदात के बाद वो जंगल में झाड़ियों में छिपा हुआ था। आरोपी के खिलाफ लज्जा भंग करने और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।