सब्र का बांध टूट जाने पर पीड़ित ने इस बारे में पति को बताया। पीड़ित जब इस संबंध मे केस दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंची तो उसे वहां भी सहयोग नहीं मिला।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Laksar gram pradhan misdeed with village girl news
हरिद्वार: हरिद्वार में युवती संग दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उसने चाकू की नोक पर युवती संग रेप किया।
Haridwar Laksar Gram Pradhan Misdeed
इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर उसका शोषण करने लगा। इतना ही नहीं घटना के कुछ वक्त बाद पीड़ित की शादी हो गई, लेकिन आरोपी ने उसे तंग करना नहीं छोड़ा। सब्र का बांध टूट जाने पर पीड़ित ने इस बारे में अपने पति को बताया। पति का सहयोग मिलने पर पीड़ित जब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ग्राम प्रधान पीड़ित का नजदीकी रिश्तेदार है। घटना 14 फरवरी वर्ष 2017 की है।
लक्सर के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि घटना वाले दिन उसके पिता घर पर नहीं थे। इस दौरान आरोपी उसके घर आया और चाकू की नोक पर डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। थोड़े समय बाद युवती का निकाह हो गया, लेकिन आरोपी इसके बाद भी उसे ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण करता रहा। बहरहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक वर्तमान में ग्राम प्रधान है। उसने कहा कि जमीनी विवाद में दबाव बनाने के लिए उस पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। वहीं एक अन्य मामले में सिडकुल क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। योगेश नाम के युवक पर किशोरी को अगवा कर ले जाने और उसके साथ रेप करने का आरोप लगा है।