Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। देहरादून में दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है।
उन्होंने महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिसकर्मियों ने उसके पति व बेटी को मारने की धमकी देकर महिला के साथ में दुष्कर्म किया। आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति व बेटी को मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला मूल रूप से रायपुर की रहने वाली है। महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें एक सिपाही सेवानिवृत्त हो चुका है, जबकि दूसरा दून में रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़िए
रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार रायपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुंवर पाल सिंह नेगी लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति व बेटी को मार देगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुंवर पाल के दोस्त कुलवीर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। कुलवीर इस समय रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपित पूर्व में उसे कई बार जबरन सुमननगर स्थित होटल में ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति और बच्चों को जान से मार डालेंगे। महिला की तहरीर पर कुंवर पाल सिंह व कुलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।