मसूरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, होटल-होम स्टे पूरी तरह से पैक..हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mussoorie Hotel Booking Full तीन दिन के लॉन्ग वीकेंड के दौरान मसूरी में उमड़े पर्यटक, सभी होटल हुए पर्यटकों से पैक
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Mussoorie Hotel Online Booking: Mussoorie Hotel Booking Full
Image: Mussoorie Hotel Booking Full

देहरादून: लॉन्ग वीकेंड का आज दूसरा दिन है। कल यानी गुड फ्राईडे, दूसरे शनिवार व रविवार की तीन दिनों की लगातार छुट्टियों के चलते उत्तराखंड के लगभग सभी पर्यटक स्थल पर्यटकों की आमद से गुलज़ार हैं।

Mussoorie Hotel Booking Full

मसूरी में भी भारी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। शुक्रवार शाम तक मसूरी, कैम्पटी, बुराशंखण्डा व धनोल्टी के अधिकांश होटल पर्यटकों से पैक हाे चुके थे। लंबे समय बाद पर्यटकों की अच्छी आमद से पर्यटन व्यवसाइयों के चेहरों पर रौनक लौटी है। शुक्रवार सुबह से ही मसूरी देहरादून हाईवे पर यातायात पर दबाव बढने लगा शहर के पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन, जॉर्ज एवरेस्ट, गनहिल, कैम्पटी फॉल, भट्टा फॉल, लाल टिब्बा चार दुकान, धनोल्टी में दिन भर पर्यटकों की भीड़ रही।शाम से देर रात तक लाईब्रेरी बाजार व कुलड़ी बाजार में भी पर्यटकों की चहल पहल रही। आज शनिवार को भी मसूरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार शाम तक होटलों में औसतन 90 प्रतिशत तक पर्यटकों की आक्युपेंसी रही। सन्डे तक मसूरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।