देहरादून के रिसॉर्ट में सेक्स का काला कारोबार, 14 कॉल गर्ल पकड़ी गई..5 लोग गिरफ्तार

Dehradun call girl: रिजॉर्ट में चल रहा था देह व्यापार का घटिया खेल, देर रात छापा मार पुलिस ने किया भंडाफोड़,14 लड़कियां पकड़ीं, पांच लोग हुए गिरफ्तार-
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun call girl arrest: 14 call girls in dehradun harrawala sanjeevani resort
Image: 14 call girls in dehradun harrawala sanjeevani resort

देहरादून: बड़े-बड़े रिसोर्ट और होटलों के अंदर आखिर किस प्रकार की गंदगी फैलाई जा रही है इसका जीता जागता उदाहरण अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है।

Call girls in dehradun resort

अंकिता भंडारी जिस रिसॉर्ट में काम करती थी वहां पर भी देह व्यापार का संचालन किया जाता था और केवल वही नहीं ऐसे हजारों रिजॉर्ट और होटल उत्तराखंड के अंदर मौजूद हैं जिनके अंदर धड़ल्ले से देह व्यापार का संचालन किया जाता है। दरअसल उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे पर्यटक स्थलों पर देह व्यापार का संचालन बेहद आम हो गया है। बाहर से उत्तराखंड घूमने आने वाले लोगों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर जो किया जा रहा है वह न केवल गैर कानूनी है बल्कि अनैतिक भी है क्योंकि इसके अंदर लड़कियों को जबरन धकेला जाता है और उनपर जबरदस्ती स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जाता है। आगे पढ़िए

अब एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने हर्रावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। इस छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा है। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता लगा कि देहरादून के हर्रावाला संजीवनी रिसोर्ट में अनैतिक रूप से देह कार्य चल रहा है। पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के छापा मारते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पाई गईं 14 लड़कियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।