बीते दिन गीदड़ जंगल से निकल कर सीधे गांव में पहुंच गया और घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटने लगा। गीदड़ ने एक के बाद एक 12 लोगों को काट खाया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: jackal attacked people in haldwani village
हल्द्वानी: नैनीताल का हल्द्वानी क्षेत्र। पिछले दिनों यहां के लोग बाघ के आतंक के चलते दहशत में रहे, अब एक पागल गीदड़ ने यहां आतंक मचाया हुआ है।
jackal attacked people in haldwani
बीते दिन गीदड़ जंगल से निकल कर सीधे गांव में पहुंच गया और घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटने लगा। गीदड़ ने एक के बाद एक 12 लोगों को काट खाया। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिंदुखत्ता गांव की है, जहां इन दिनों लोग पागल गीदड़ के आतंक से परेशान है। गीदड़ ने करीब एक दर्जन लोगों को घायल किया है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। डरे हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गीदड़ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मामला तराई पूर्वी वन प्रभाग क्षेत्र का है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती शाम एक गीदड़ जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा। इस दौरान गीदड़ ने करीब 12 से अधिक लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि जंगली जानवरों के चलते उन्हें दहशत का सामना करना पड़ रहा है। जंगली जानवर अक्सर गांव में आकर लोगों पर हमला करते हैं। बीते दिन डौली रेंज के जंगल से आया गीदड़ लोगों को काटने लगा। ग्रामीणों ने देर रात वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गीदड़ की तलाश में जुटी है। वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने कहा कि गीदड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। गीदड़ को पकड़ने के लिए वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है।