देहरादून की बच्ची को बहला-फुसलाकर पठानकोट ले गया मैकेनिक, कई बार किया रेप

घर में काम करने आए एक मैकेनिक ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। मुस्लिम युवक की बातों में आकर किशोरी भी अपना घर छोड़कर उसके साथ चली गई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
dehradun girl rape pathankot: Misbehave with Uttarakhand girl in Pathankot
Image: Misbehave with Uttarakhand girl in Pathankot

देहरादून: पहाड़ की भोली-भाली बेटियां दूसरे समुदाय के युवकों के निशाने पर हैं। ये लोग उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे हैं, उनके साथ दरिंदगी कर रहे हैं।

Misbehave with Uttarakhand girl in Pathankot

देहरादून में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां घर में काम करने आए एक मैकेनिक ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। मुस्लिम युवक की बातों में आकर किशोरी भी अपना घर छोड़कर उसके साथ चली गई। आरोप है कि युवक उसे अपने साथ पठानकोट ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। 11 अप्रैल को यहां रहने वाली किशोरी घर से बिना बताए लापता हो गई। वो अपने कपड़े और दस्तावेज लेकर कहीं चली गई थी। आगे पढ़िए

परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने थाने में शिकायत की। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि कारगी चौक क्षेत्र में रहने वाला एक मुस्लिम युवक उसे अपने साथ ले गया है। आरोपी की लोकेशन पठानकोट में मिली। पुलिस टीम ने आरोपी मुराद आलम निवासी ग्राम खोजा नगला, छपार, मुजफ्फरनगर (उप्र) को पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया, साथ ही किशोरी को उसके चंगुल से आजाद कराया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मुराद मैकेनिक का काम करता है। कुछ समय पहले वो किशोरी के घर गया था, जहां दोनों की जान-पहचान हो गई। इसके बाद आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। किशोरी ने बताया कि आरोपी ने पठानकोट में उसके साथ कई बार रेप किया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, उससे पूछताछ की जा रही है।