उत्तराखंड: माता-पिता का हुआ तलाक हुआ तो भाई करवाने लगा बहन को नशा, लूटने लगा आबरू

माता-पिता के तलाक के बाद बहन की देखभाल की जिम्मेदारी भाई के कंधों पर थी, लेकिन भाई ने बहन की देखभाल की बजाय उसकी आबरू लूटना शुरू कर दिया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun Girl Misbehave : Brother misbehave with sister in dehradun
Image: Brother misbehave with sister in dehradun

देहरादून: देहरादून में कलयुगी भाई ने न सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते बल्कि इंसानियत को भी कलंकित कर दिया।

Brother misbehave with sister in dehradun

माता-पिता के तलाक के बाद बहन की देखभाल की जिम्मेदारी भाई के कंधों पर थी, लेकिन भाई ने बहन की देखभाल की बजाय उसकी आबरू लूटना शुरू कर दिया। वो बहन को रोज नशा करवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर तेजाब से जलाने की धमकी भी दी। जब जुल्म बर्दाश्त नहीं हुए तो पीड़ित पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रायपुर क्षेत्र की है। यहां रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत मे बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। जिसके बाद वो भाई के साथ रह रही थी। उसका भाई ई-रिक्शा चलाता है। आरोप है कि भाई हर रोज बहन के कमरे में आता था और नशा करवाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था।

युवती ने ये भी बताया कि तलाक के बाद माता-पिता कहां रह रहे हैं, उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने बताया कि माता-पिता के तलाक के बाद भाई उसकी मजबूरी का फायदा उठाने लगा। वो हर रोज उसके कमरे में आता और उसे नशे का सेवन कराता। इसके बाद वो उसके साथ गलत काम करता था। विरोध करने पर पीटता था। साथ ही कहता था कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे तेजाब से जला देगा। जुल्म जब हद से ज्यादा बढ़ गए तो पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और पुलिस को भाई की करतूत के बारे में बताया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।