देहरादून में पत्नी ने पति पर लगाया रेप का आरोप, दरिंदगी की सारी हदें पार की

महिला ने बताया कि शादी से पहले पति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
dehradun husband misdeed wife: Dehradun news wife accuses husband of misdeed
Image: Dehradun news wife accuses husband of misdeed

देहरादून: देहरादून में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि शादी से पहले पति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

Wife accuses husband of misdeed in dehradun

इस दौरान आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। महिला गर्भवती हुई तो आस-पास के लोगों को घटना के बारे में पता चला, उन्होंने युवक पर शादी का दबाव बनाया। तब कहीं जाकर युवक ने उसके साथ शादी की, लेकिन हैवानियत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। शादी के बाद पति और ससुराल वाले पीड़ित पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। कहने लगे कि दहेज में दस लाख रुपये और कार लाओ, वरना तुम्हें घर में नहीं रहने देंगे। पीड़ित पर अबॉर्शन का दबाव भी बनाया गया। अब पीड़ित ने आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हैरान करने वाली ये घटना हाथीबड़कला की है। पटेलनगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पूरा घटनाक्रम मार्च 2021 से नवंबर 2022 तक का है। शादी से पहले पीड़ित हाथीबड़कला के एक सैलून में काम करती थी। सैलून के ठीक सामने एक स्टोर के मालिक के बेटे रोहन प्रधान ने उसे प्रपोज किया। वो युवती से मिलने की कोशिश करने लगा। एक दिन रोहन प्लॉट दिखाने के बहाने पीड़ित को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने डाट काली मंदिर में जाकर पीड़ित को मंगलसूत्र पहना दिया। पीड़ित गर्भवती हुई तो क्षेत्र के कुछ लोगों को जानकारी दी गई। लोगों के दबाव बनाने पर रोहन ने पीड़ित से शादी कर ली, लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति और ससुराल वाले दस लाख रुपये और कार की डिमांड करने लगे। महिला पर गर्भपात का दबाव भी बनाया गया। अब पीड़ित ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।