उत्तराखंड: सगाई से लौट रहा था परिवार, अचानक खाई में गिरी कार..1 की मौत 5 लोग घायल

हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital Car Accident: Car fell in ditch in Nainital
Image: Car fell in ditch in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Car fell in ditch in Nainital

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग सगाई के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे, लेकिन किसे पता था कि जल्द ही हंसी-खुशी का माहौल दर्दनाक चीखों में बदल जाएगा। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। हादसा धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर हुआ। जहां चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आगे पढ़िए

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। रात करीब 11 बजे ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की मौत हो गई। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता समेत पांच लोग घायल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।