Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों से धरती डोल गई।
भूकंप के ये झटके चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे महसूस हुए हैं। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकले।आपको बता दें कि चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप आया।इसके बाद रुद्रप्रयाग में 9.54 बजे भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बाजारों में दुकानदार भी दुकानों से बाहर आ गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया है। जनपद में स्थिति सामान्य है। बता दें कि जनपद में बीते 24 जनवरी को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।