गढ़वाल में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार, 1 मौत, 5 लोग घायल

टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़-काण्डा जाख लिंक रोड पर यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Tehri garhwal hadsa : Vehicle accident in Tehri Garhwal
Image: Vehicle accident in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक और दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी गढ़वाल से आ रही है।

Vehicle accident in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़-काण्डा जाख लिंक रोड पर यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका उपचार चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के थत्यूड़-काण्डा जाख लिंक मार्ग पर एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। जब ये घटना घटी तब पिकअप में 6 लोग सवार थे। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ों में ड्राइविंग करते वक्त बेहद सतर्क और सावधान रहें।