Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में घर में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शक जताया है कि महिला की हत्या गुस्से या रंजिश में की गई है।
महिला के सिर पर एक घाव मिला है, जबकि गले में दुपट्टे का फंदा डला था। बाथरूम रखे टब में भी खून पड़ा मिला। माना जा रहा है कि हत्यारे ने महिला का चेहरा पानी में डुबोया होगा। घटना गोरापड़ाव क्षेत्र की है। जहां अधेड़ महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बारे में तब पता चला, जब महिला का दामाद घर पहुंचा। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए चार टीम गठित की गई हैं। मरने वाली महिला की पहचान 48 साल की नंदी देवी पत्नी स्व. उमेद सिंह के तौर पर हुई। नंदी देवी घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद है।
छोटी बेटी ममता के पति रोहित ने बताया कि शुक्रवार को वो ससुराल आया तो मुख्य गेट थोड़ा बंद था। घर के ताले खुले हुए थे। रोहित ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में नंदी देवी की लाश बाथरूम में पड़ी मिली। जिसके बाद रोहित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि जिस बेरहमी से महिला को मारा गया है, उससे लगता है कि हत्याकांड को गुस्से में अंजाम दिया गया होगा। पुलिस जेल में बंद महिला के बेटे से भी बात कर रही है। नंदी देवी के पति की 16 साल पहले मौत हो चुकी है। बेटे के जेल जाने के बाद वो घर में अकेली ही रह रही थीं। पुलिस ने हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।