उत्तराखंड में भूकंप से हिली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pithoragarh Earthquake May 11: Earthquake in Pithoragarh Uttarakhand
Image: Earthquake in Pithoragarh Uttarakhand

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप के झटके चिंता का सबब बन रहे हैं।

Pithoragarh Earthquake May 11

भू वैज्ञानिक भी बता चुके हैं कि उत्तराखंड में कभी भी 8 रिक्टर स्केल का भूकंप आ सकता है, जो कि तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये भूकंप सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर आया। भूकंप का केन्द्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तर पश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। वास्तव में उत्तराखंड में बार बार आ रहे भूकंप के झटके आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी का सबब बन सकते हैं।