Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हाल ही में हुए एक मामले में पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। यह बेहद हाईप्रोफाइल मामला है और इसकी तार राजनीति से जुड़ी हुई हैं।
देहरादून में इन दिनों उड़ीसा के एक राज परिवार का मामला सुर्खियों में है और इस पूरे मामले में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते शामिल हैं। इस पूरे मामले में एक पक्ष ने दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है तो दूसरे पक्ष ने करोड़ों रुपए के साथ उड़ीसा की एक विधानसभा सीट की मांग करना बताया है। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़की के साथ में ससुराल वालों ने मारपीट की। तो वही ससुराल वालों का आरोप है कि लड़की ने उड़ीसा की एक विधानसभा सीट के साथ में करोड़ों रुपए की मांग की है। यह पूरा मामला जुड़ा हुआ है पूर्व प्रधानमंत्री जनता दल नेता विश्वनाथ प्रताप की पोती आद्रीजा मंजरी से और उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री आर एन देव के पोते आरकेश नारायण से जुड़ा है। आर केश नारायण राजघराने परिवार से ताल्लुक रखते हैं और 2017 में 23 नवंबर को उनकी शादी पूर्व मुख्यमंत्री की पोती आद्रीजा से हुई जिसके बाद से ही दोनों देहरादून के राजपूत स्थित एक बंगले में रहते हैं। मगर 2020 के बाद से दोनों के बीच में खटास आनी शुरू हो गई और दोनों के संबंध बिगड़ते चले गए। कई बार आद्रीजा ने अपने पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हाल ही में आद्रीजा ने प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात कर उनको बताया कि 13 मई को उनके पति ने उनको जान से मारने की नियत से घर में घुसकर उन पर हमला किया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं मगर उनका पति और पुलिस उनका साथ नहीं दे रही है। उनका यह भी कहना है कि उनके पति और ससुराल वालों ने शादी की कुछ समय के बाद ही दहेज में करोड़ों रुपए की मांग को पूरा करने के लिए उनका मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। जब उन्होंने दहेज देने से साफ इंकार कर दिया तो सितंबर 2022 में उनके पति ने तलाक के कागज भेजे और उनको घर से बाहर निकालने की योजना भी बनाई। आगे पढ़िए
उनका कहना है कि उनके पति ने उनके घर में गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं ताकि उनके ऊपर नजर रखी जा सके। वह इस पूरे मामले में उनके पति का आरोप है कि उनकी पत्नी उन्हें फंसा रही है और आपसी तलाक के लिए वह 100 करोड रुपए एवं उड़ीसा में एक विधानसभा सीट से टिकट देने की मांग कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आद्रीजा ने राजपुर स्थित उनके घर पर अपने परिवार के साथ में कब्जा कर लिया है जिस कारण वह अपने घर पर नहीं जा पा रहे हैं। अब यह मामला क्या है और कौन सा पक्ष सच बोल रहा है यह अभी तक पुलिस नहीं पता कर पाई है, मगर पुलिस बेहद गहराई से इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले की संगीनता को देखते हुए डीजीपी ने देहरादून एसएसपी को जांच कर कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं और पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है और जांच के बाद आगे की पूरी कार्यवाही की जाएगी।