उत्तराखंड: प्रेमी संग लिव इन में रह रही थी महिला, प्रेमी ने बेटी का रेप कर दिया..महिला ने दिया साथ

पीड़ित बच्ची ने जब मां के प्रेमी की करतूत उसे बताई तो कलयुगी मां बेटी का साथ देने के बजाय आरोपी का पक्ष लेने लगी। आरोपी ट्रक चालक घटना के बाद से फरार है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haridwar mother daughter misdeed : Haridwar live in relationship misdeed case
Image: Haridwar live in relationship misdeed case

हरिद्वार: हरिद्वार में लिवइन में रह रही मां के प्रेमी की गंदी नजर उसकी मासूम बेटी पर थी।

Haridwar live in relationship and misdeed

मौका मिलने पर आरोपी शख्स ने महिला की 10 साल की मासूम बेटी संग दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने जब इस बारे में अपनी मां को बताया तो मां ने बच्ची का साथ देने के बजाय उसे मुंह बंद रखने को कहा। उसे लगातार धमकियां देती रहीं। बाद में बच्ची के पिता को इस बारे में पता चला तो उसने पुलिस में केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार प्रेमी की तलाश जारी है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ये घटना कनखल थाना क्षेत्र में हुई। यहां पिरान कलियर के गांव में रहने वाले व्यक्ति की पत्नी का मदन शर्मा नाम के ट्रक ड्राइवर से अफेयर चल रहा था। महिला का पति दिहाड़ी मजदूरी करता है।

एक महीने पहले महिला ने पति को छोड़ दिया और ट्रक ड्राइवर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 10 साल की है। सोमवार को बच्ची का पिता थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वो अपनी 10 साल की बेटी को अपने साथ घर लाया था। यहां बच्ची ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को बताया कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पड़ोसी महिला ने बच्ची के पिता को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पिता बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा मामला बताया। बच्ची ने बताया कि उसके साथ दो बार दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी का साथ देने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।