उत्तराखंड: बाल कटवाने को लेकर शिक्षक और छात्र के बीच हुई मारपीट, गोली मारने की धमकी दे दी

उत्तराखंड: बाल कटवाने को लेकर एक शिक्षक और छात्र के बीच में हुई जमकर मारपीट, गोली मारने और स्कूल से निकालने की धमकी
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar The Wisdom Global School Case: Haridwar The Wisdom Global School Teacher Student Case
Image: Haridwar The Wisdom Global School Teacher Student Case

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित एक स्कूल में बवाल मच गया।

Haridwar The Wisdom Global School Case

बाल कटवाने जैसी छोटी सी बात को लेकर एक शिक्षक और छात्र के बीच में जमकर मारपीट हो गई। बाल कटवाने को लेकर ज्वालापुर के दि विजड्म ग्लोबल स्कूल में अध्यापक और छात्र में मारपीट होने का मामला सामने आया है। छात्र और अध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विष्णु गार्डन कनखल निवासी डाॅ. सुनील कुमार गुप्ता राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में प्रोफेसर और उप चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।उन्होंने ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा प्रकृत गुप्ता दि विजड्म ग्लोबल स्कूल में 12वीं का छात्र हैं। आरोप है कि वह 15 मई को स्कूल के निर्देशानुसार बाल कटवाकर पहुंचा था लेकिन स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी शशिभूषण चौहान ने उसे ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे।

अपने बचाव में उसने शिक्षक को रोकना चाहा और बीचबचाव में शशिभूषण की नाक में भी खरोंच आ गई। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी एक दूसरे अध्यापक के साथ उनके बेटे को पीटा। इसके बाद में गोली मारने और नाम काटने की धमकी दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय देवांगन और आरोपित अध्यापक शशिभूषण का कहना है कि छात्र बाल कटवाकर नहीं आया था और क्लास में चेकिंग के दौरान वह भाग गया। बाद में एक अध्यापिका उसे ढूंढकर लाई तो उसने शशिभूषण के साथ मारपीट कर दी। हालांकि विद्यार्थी ने इन सभी आरोपों को झूठ बताया है और विद्यार्थी के पिता का कहना है कि उनके बेटे को तेज बुखार हो गया है। जिसकी वजह से वह स्कूल भी नहीं जा पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।