उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थी ध्यान दें, आने वाला है रिजल्ट..तारीख भी जान लीजिए

उत्तराखंड बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 मार्च 2023 से छह अप्रैल 2023 तक हुई थीं। परीक्षा देने वाले छात्र अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand board results: uttarakhand board exam results can come on may 25
Image: uttarakhand board exam results can come on may 25

देहरादून: हमारी अगली खबर उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्रों की धड़कनें बढ़ाने वाली है। परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक जरूरी सूचना है।

Uttarakhand board exam results

बोर्ड सूत्रों के अनुसार रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा, इसके लिए डेट भी सामने आ गई है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को आ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 मार्च 2023 से छह अप्रैल 2023 तक हुई थीं। हाईस्कूल की परीक्षा में एक लाख 32 हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में एक लाख 27 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1253 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

उत्तराखंड बोर्ड का प्रयास है कि जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित किया जाए, ताकि जुलाई से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो सके। छात्रों के लिए एक और जरूरी सूचना है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के तीन अवसर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि 10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्रा को पास होने के तीन अवसर दिए जाएंगे। इसके अलावा पास छात्र-छात्राओं को भी अंक सुधार का एक अवसर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का पहला अवसर परीक्षा परिणाम आने के ठीक बाद दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से औसतन 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को पास होने का अवसर मिल सकता है।