उत्तराखंड पहुंचे सोनू निगम और डिंपल कपाड़िया, बदरीनाथ और टिहरी में बिताए सुकून के पल

डिंपल कपाड़िया पहुंचीं बद्रीनाथ, तो सोनू निगम पहुंच गए टिहरी झील, उत्तराखंड बन रहा है बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की पहली पसंद
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Sonu nigam dimple kapadia uttarakhand : Dimple Kapadia and Sonu Nigam in Uttarakhand
Image: Dimple Kapadia and Sonu Nigam in Uttarakhand

चमोली: चार धाम की यात्रा शुरू होने के बाद से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी चार धाम पहुंच चुके हैं।

Dimple Kapadia and Sonu Nigam in Uttarakhand

हाल ही में सारा अली खान केदारनाथ पर पहुंची और बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद अब मशहूर फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी अपने परिवार के साथ में बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचीं और यहां पर उन्होंने बाबा बद्री के दर्शन किए। डिंपल कपाड़िया ने अपनी नातिन के साथ बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष से भेंट की और समिति के अध्यक्ष ने उन्हें बाबा बद्री विशाल का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किए।

वहीं सोनू निगम भी बीती शाम टिहरी झील में बोटिंग और पैरासेलिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टिहरी झील के आसपास तिवाड़ गांव, डोबरा- चांठी पुल देखा। दरअसल बीती शाम लगभग साढ़े चार बजे मशहूर गायक सोनू निगम और उनके कुछ दोस्त टिहरी झील पहुंच गये। सोनू निगम को पहचानते ही बोट संचालक और वहां आये पर्यटक उनसे मिलने में जुट गए। इस दौरान सोनू निगम ने अपने सभी प्रशंसकों से बात की और आटोग्राफ भी दिए। झील में बोटिंग और पैरासेलिंग करने के बाद सोनू निगम होम स्टे विलेज तिवाड़ गांव और डोबरा- चांठी घूमने भी गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द ही म्यूजिक एलबम की शूटिंग के लिए टिहरी झील आएंगे।