Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की होनहार बेटियों ने एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
इनमें रुद्रप्रयाग की रहने वाली कंचन डिमरी भी शामिल हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 654वीं रैंक हासिल की। कंचन की कामयाबी से जिले में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं। कंचन का परिवार रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में आने वाले गांव स्वीली में रहता है। सामान्य पहाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाली कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी दिल्ली में जॉब करते हैं। कंचन के पास संसाधनों की कमी रही, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई बार निराश भी हुईं, लेकिन एक बार फिर दोगुने उत्साह के साथ तैयारी में जुट गईं। आगे पढ़िए
आज वो पहाड़ की अफसर बिटिया बनकर दूसरी बेटियों को भी सफलता की राह दिखा रही हैं। कंचन ने कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी की जाए तो कामयाबी जरूर मिलती है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं। UPSC Result 2023 में उमा हरित एन ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि मयूर हजारिका चौथी रैंक हासिल करने में सफल रहीं। गहना नव्या को पांचवा स्थान मिला है। उत्तराखंड के कई युवाओं ने भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी पाई है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से सफल अभ्यर्थियों को ढेरों शुभकामनाएं।