देहरादून से दुखद खबर: खाई में गिरी यूटिलिटी वैन, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत..1 महिला घायल

विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
vikasnagar utility van accident: dehradun vikasnagar utility van accident
Image: dehradun vikasnagar utility van accident

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।

Vikasnagar utility van accident

ये खबर देहरादून के विकासनगर से है, जहां विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकाला गया और निजी वाहन से इलाज के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।