गढ़वाल: आदित्य भट्ट ने UKPSC APS परीक्षा में हासिल की 19वीं रैंक, पहले भी PA परीक्षा में रह चुके हैं टॉपर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा में टिहरी के आदित्य भट्ट ने प्रदेश में 19वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
UKPSC APS Result 2026: Aditya Bhatt Secures 19th Rank in UKPSC APS Exam
Image: Aditya Bhatt Secures 19th Rank in UKPSC APS Exam

टिहरी गढ़वाल: गढ़वाल के युवा आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में टिहरी के आदित्य भट्ट ने UKPSC APS परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल कर एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Tehri’s Aditya Bhatt Secures 19th Rank in UKPSC APS Exam

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा के परिणाम में टिहरी गढ़वाल के आदित्य भट्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। आदित्य भट्ट ने परीक्षा में पूरे प्रदेश में 19वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। आदित्य भट्ट मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विद्या मंदिर, टिहरी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्वामी रामतीर्थ (SRT) परिसर, बादशाहीथौल से बीए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और लगातार बेहतर प्रदर्शन किया।

पहले भी PA परीक्षा में हासिल की थी Rank 1

आदित्य भट्ट के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता कोई नई बात नहीं है। इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (PA) परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहली रैंक हासिल की थी। आगे पढ़िए..

अब UKPSC की अपर निजी सचिव परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल कर उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आदित्य भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के वैयक्तिक सहायक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना उनकी मेहनत और निरंतर तैयारी को दर्शाता है।

पिता कारोबारी, मां शिक्षिका

आदित्य के पिता दिनेश भट्ट निजी व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता कुसुम लता भट्ट नई टिहरी के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। आदित्य की उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह है। UKPSC APS परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल करने की खबर सामने आने के बाद पिपोला और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आदित्य भट्ट को बधाई दी है। लोगों ने कहा कि आदित्य ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल परिवार बल्कि पूरे टिहरी गढ़वाल का नाम रोशन किया है। उनकी लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।