नैनीताल में उतरा पर्यटकों का सैलाब, होटल बुकिंग फुल, बसों के फेरे बढ़ाए गए..पढ़िए पूरी डिटेल

Nainital hotel booking full पर्यटन सीजन में दिल्ली वालों से गुलज़ार हुआ नैनीताल, बसों के फेरे बढ़े, भेजी गईं एक्‍स्‍ट्रा बस
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital hotel booking : nainital online hotel booking full
Image: nainital online hotel booking full

नैनीताल: इन दिनों पर्यटन सीजन भी पीक पर चल रहा है। कारण है दिल्ली जैसे शहरों में बढ़ती भीषण गर्मी। भीषण तपिश से परेशान दिल्‍ली वालों के कदम उत्‍तराखंड के इस शहर की ओर बढ़ रहे हैं।

Nainital hotel booking full

नैनीताल शहर में पर्यटन सीजन पीक पर पहुंच गया है। कारण है बच्चों की समर वेकेशन। पर्यटकों की आमद से शहर पैक हो गया है। वीकेंड पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इससे परिवहन निगम को अच्छा मुनाफा हो रहा है। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रविवार को दिल्ली 23 बसें गई, जिसमें 11 अतिरिक्त बसें थीं। वहीं नैनीताल में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी। बसों की संख्या कम होने पर यहां फेरे बढ़ाए गए। वहीं रविवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो पुलिस ने सुबह से ही पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोक दिया। आगे पढ़िए

जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को शहर तक लाया गया। जिसके बावजूद शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कारोबार में उछाल देख कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शहर में शुक्रवार रात से ही पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी थी, जो रविवार शाम तक भी जारी रहे। होटल पूरी तरह से पैक रहे। इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद से शहर के अधिकांश होटल पैक हो चुके हैं। वहां के मशहूर पर्यटक स्थलों चिड़ियाघर, वाटरफाल, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू समेत अन्य जगहों में खूब भीड़भाड़ देखने को मिल रही है। नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का दिनभर तांता लगा रहा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि जून के आखिर तक पर्यटन कारोबार इसी तरह पर्यटकों की आमद से गुलज़ार रहेगा और कारोबारियों का कारोबार आसमान छुएगा।