उत्तराखंड: खेत में अर्धनग्न मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

रविवार सुबह गांव में रहने वाली महिला मजदूरी करने के लिए ठेकेदार के साथ गई थी। अगली सुबह उसकी लाश एक खेत में पड़ी मिली। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand farm women dead body : Woman dead body found in Udham Singh Nagar Bajpur farm
Image: Woman dead body found in Udham Singh Nagar Bajpur farm

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर जिले का बाजपुर शहर...यहां कनौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में रहने वाली एक महिला का शव खेत में पड़ा मिला। महिला के शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे। महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने की खबर इलाके में फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह का पता लग सकेगा। घटना सोमवार की है। गांव में रहने वाली एक महिला रविवार सुबह सात बजे घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी।

देर रात तक भी उसका परिजनों को फोन नहीं आया। परिजन रातभर महिला के घर लौट आने का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे समय बीता उन्हें चिंता होने लगी। सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है। जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वाड, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है। जांच जारी है।